A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

शादी करने का प्रलोभन देकर जबरदस्ती शारिरिक संबंध बनाने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

श्रवण साहू,धमतरी। शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ शारिरिक संबंध बनाने वाले आरोपी प्रवीण जैन पिता मदनलाल जैन उम्र 34 वर्ष सा० बनियापारा अखाडा गली धमतरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ दिनांक 28.09.23 से 27.03.2024 तक लगातार शादी करने का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर प्रार्थीया के द्वारा मना करने के बावजूद भी जबरदस्ती शारिरिक संबंध बनाया और शादी करने कहने पर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दिया है।

जिससे प्रार्थिया डर कर घटना की जानकारी अपने परिजनो एवं किसी को भी जानकारी नही दी गई थी।
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध पंजीबद्ध अपराध क्र.257/24 धारा 376,294,506 भादवि. विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान आरोपी को हिरासत में लेकर गवाहों के समक्ष पूछताछ कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!