A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

रक्तदान शिविर में हुआ 108 यूनिट रक्त का संग्रह मुणोत के सैकड़ो प्रशंसकों ने मनाया जन्मदिन, दी शुभकामनाएं

रक्तदान शिविर में हुआ 108 यूनिट रक्त का संग्रह मुणोत के सैकड़ो प्रशंसकों ने मनाया जन्मदिन, दी शुभकामनाएं

रक्तदान शिविर में हुआ 108 यूनिट रक्त का संग्रह

मुणोत के सैकड़ो प्रशंसकों ने मनाया जन्मदिन, दी शुभकामनाएंIMG 20240623 WA0684

बेंगलूरु. शहर के विजयनगर मारुति मेडिकल्स के प्रमुख महेंद्र मुणोत ने अपना 58 जन्मदिन मनाया। गत दिनों मुणोत ने अपने पिता की स्मृति में देश की विभिन्न गौशालाओं को 51 लाख रूपये दान देकर गोसेवा का दायित्व निभाया था। मुणोत अपने जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए विजयनगर में शनिवार को मारुति मेडिकल परिसर में विशाल रक्तदान शिविर में रक्तदान के लिए भारी संख्या में लोग उमड़े। सुबह 10 बजे शुरू हुए शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और 180 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। मल्लेश्वरम के बेंगलूरु ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित इस शिविर में मारुति मेडिकल्स के महेंद्र मुणोत के नेतृत्व में व्यवस्था की गई। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित सालुमाराद थिमक्का ने भी शिविर में उपस्थिति और आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र व पौधे वितरित किए गए। मुणोत ने रक्तदान का महत्व बताते हुए कहा कि रक्त अनमोल होता है और यह किसी को जीवनदान देने के समान है। विभिन्न समाजों, संगठनों की गतिविधियों में सक्रिय सहयोग देने वाले मुणोत के आह्वान पर राजस्थानी, कन्नड़ संगठनों ने भी रक्तदान में हिस्सा लिया। कर्नाटक रक्षण वेदिके के प्रदेश अध्यक्ष शिवराज गौड़ा, कस्तूरी कर्नाटक जनपर वेदिके के रमेश गौड़ा, पूर्व पार्षद एच रवींद्र, पूर्व पार्षद उमेश शैट्टी, पूर्व पार्षद चन्द्रशेखर उपस्थित रहे। प्रभुपाद गोशाला के आनंदकृष्ण दास, अमृतधारा गोशाला के बी.जे.एस शर्मा, विहंगम योग संस्थान के संत किशनलाल सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!