A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरदेश

*मैनपुरी के जिला अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की हुई मौत। परिजनों ने काटा हंगामा

*मैनपुरी के जिला अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की हुई मौत। परिजनों ने काटा हंगामा*

*मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी*

मैनपुरी के कचहरी रोड स्थित महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में उस समय हंगामा कट गया जब एक महिला गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंची।महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजन ने अस्पताल में हंगामा काटा। डॉक्टरों के समझाने के बाद बिना पोस्टमार्टम के ही शव को घर ले गए।

थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी अमित कुमार की 35 वर्षीय पत्नी सुनीता को बुधवार की सुबह 7:30 बजे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे झटके आ रहे थे। इमरजेंसी में तैनात ईएमओ ने महिला को तुरंत सैफई ले जाने की सलाह दी। परिजन ने रेफर स्लिप ले ली। लेकिन, वे महिला को सैफई नहीं ले जा पाए इसी दौरान महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजन का आरोप था कि महिला को सही से उपचार नहीं दिया गया। हालांकि महिला को पहले ही रेफर किया जा चुका था। जब यहां मौजूद होमगार्ड और डॉक्टरों ने समझाया तो परिजन बिना किसी शिकायत के ही महिला का शव लेकर गांव चले गए।

परिजन ने शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया। सीएमएस डॉ. मदनलाल ने कहा कि महिला को गंभीर हालत में लाया गया था। प्राथमिक उपचार के साथ ही महिला को रेफर भी कर दिया गया था। परिजन ने रेफर स्लिप भी ले ली। एंबुलेंस भी आ गई थी, लेकिन इसके बाद भी परिजन देरी करते रहे। इससे उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में जितना उपचार संभव था, दिया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!