
युवती के अपहरण का केस दर्ज
लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली पुलिस ने युवती के अपहरण को लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के मिश्राइनपुर गांव निवासी रामआसरे वर्मा का आरोप है कि आठ जुलाई की शाम गांव के अनुज वर्मा उसकी बाइस वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।





