A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

एनसीसी ग्रुप कमांडर द्वारा पुलिस प्रशिक्षण स्कूल में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण

11 म० प्र० बटालियन एनसीसी सागर द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर XV जो दिनांक 09 जुलाई से 18 जुलाई 2024 तक पुलिस प्रशिक्षण स्कूल सागर में आयोजित किया जा रहा है का निरिक्षण सागर ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अशोक मनोचा एव नवागत ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर विकास बहुगुणा द्वारा दिनांक 13 जुलाई 2024 को किया गया जिसमें एनसीसी कैडेटों द्वारा ग्रुप कमांडर महोदय को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।ग्रुप कमांडर द्वारा सागर ग्रुप की विभिन्न युनिटों से आए हुए कैडेटों में से शिविर के दौरान सर्विस शूटिंग काम्पटीशन के लिये चयनित सभी 34 एनसीसी कैडेटों को आगामी सर्विस शूटिंग कैम्प में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु उच्च स्तरीय मोटिवेशन दिया गया एवं अपने प्रदर्शन में अधिक निखार लाने के लिये शूटिंग की बारीकियों से अवगत कराया गया एवं इसके अलावा थल सेना शिविर के लिये भी चयनित ग्रुप टीम को तैयार किया गया। जो कि रायपुर में शिविर दिनांक 22 जुलाई से 31 जुलाई 2024 तक आयोजित किया जाना है।
IMG 20240713 WA0181 2
दिनांक 22 जुलाई से 31 जुलाई 2024 तक रायपुर में आयोजित होने वाले इंटर ग्रुप कंम्पीटीशन के लिये कंटीजेंट टीम जावेगी। इसके अलावा इस शिविर के दौरान दिनांक 22 जुलाई 2024 से 31 जुलाई 2024 तक ग्वालियर में आयोजित होने वाले शिविर के लिये चयनित टीम इंटर ग्रुप कंम्पीटीशन के लिये कंटीजेंट टीम जावेगी।
IMG 20240713 WA0182 2
ग्रुप कमांडर महोदय द्वारा कैडेटों को उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दीं एवं कैडेटों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन करने की समझाइश देते हुए उनमें जोश एवं उत्साह का संचार किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!