A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

कमरे में झूलता मिला युवक का शव ..

हत्या और आत्महत्या के बीच झूलता प्रकरण ..

  1. पीलीभीत – बरखेडा क्षेत्रान्तर्गत गाँव पिपरिया मंडन निवासी युवक का शव कमरे में झूलता पाया गया। युवक अपने घर में अकेला ही रहता था। उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही है।                                                                         प्राप्त विवरण के अनुसार  कथित व्यक्ति अपने घर अकेला ही रहता था। वह अपनी बहन के घर खाना खाने जाया करता था।जब वह खाना खाने नहीं पहुँचा तो उसकी बहन उसके घर रात में ही  देखने गई। फंदे पर लटके युवक को देखकर उसकी चीख निकल गई। गाँव के आसपास के लोग एकत्रित हुये और आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने इसे प्रथमदृष्टया  आत्महत्या माना है ,लेकिन सुख चैन से रह रहे युवक ने आत्महत्या क्यों की इसका कारण अज्ञात है। यह तो गहन जाँच / विवेचना के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि यह हत्या है अथवा आत्महत्या ।
Back to top button
error: Content is protected !!