A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरहरियाणा

विभाग ने जुलाई माह में सरसों तेल की एलोकेशन (कोटा) बढ़ाया -सोढ़ी

IMG 20240701 WA0010

विभाग ने जुलाई माह में सरसों-तेल की एलोकेशन (कोटा) बढ़ाया -सोढ़ी

लोकेशन कालावाली

रिपोर्टर इंद्रजीत
अब कोई बीपीएल परिवार सरसों-तेल से बंचित नहीं रहेगा।
कालांवाली : लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जुलाई माह में डिपूओं पर सरसों-तेल की एलोकेशन (कोटा) में भारी-भरकम कटौती होने कारण बहुत बड़ी संख्या में पात्र बीपीएल परिवार सरसों-तेल से बंचित रहने की संभावना थी। आल राशन डिपो होल्डर वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा ने इस जनहित मुद्दे को उठाते हुए कार्डधारकों की मांग अनुसार सरसों तेल की संशोधित एलोकेशन जारी करने वारे विभागीय उच्चाधिकारियों के समक्ष अतिरिक्त एलोकेशन (कोटा) जारी करने की मांग रखी। जिस पर विभागीय कार्यवाही करते हुए उपनिदेशक (पीडीएस) खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हरियाणा ने पत्र क्रमांक एफ जी-2024-119/11199/ दिनांक 25-07-2024 जारी करते हुए एलोकेशन (कोटा) में संशोधित करके अतिरिक्त एलोकेशन (कोटा) जारी कर दी है यह जानकारी देते हुए एसोसिएशन के मिडिया प्रभारी गुरतेज सिंह सोढ़ी ने बताया कि प्रदेश में 46,25,278 राशन कार्डो की मांग अनुसार 92,50,556 लीटर सरसों-तेल की आवश्यकता है। प्रदेश में लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रत्येक बीपीएल कार्डधारक परिवार को हर माह 2 लीटर सरसों तेल 20 रुपए प्रति लीटर की दर से 40 रुपए में मिलता है। विभाग ने आनलाईन सिस्टम के अनुसार मई माह के बकाया सरसों-तेल का स्टॉक काट कर 61,71,110, लीटर सरसों-तेल की एलोकेशन जारी कर दी थी परन्तु मई माह का बकाया सरसों-तेल जून माह में ही वितरण हो गया था। जिससे जुलाई माह में कम एलोकेशन जारी होने कारण कार्डधारकों की मांग से सरसों-तेल की डिपूओं पर उपलब्धता कार्डधारकों की मांग से बहुत ही कम रह गई थी जिससे प्रदेश में सरसों तेल के वितरण को लेकर हाहाकार मच गई था । आल राशन डिपो होल्डर वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा ने विभाग से बीपीएल कार्डों की संख्या अनुसार संशोधित एलोकेशन (कोटा) जारी करने की मांग रखी ताकि प्रदेश में कोई पात्र बीपीएल परिवार सरसों-तेल से बंचित ना रहे। विभाग ने एसोसिएशन की मांग पर विचार करने उपरांत प्रदेश के बीपीएल कार्डो की संख्या अनुसार एलोकेशन संशोधित करते हुए 30,85,555 लीटर सरसों-तेल की अतिरिक्त एलोकेशन (कोटा) जारी कर दी है। जोकि जल्द डिपूओं पर पहुंच जाएगी। सरसों तेल की एलोकेशन (कोटा) बढ़ने से प्रदेशभर के डिपू होल्डरों ने राहत की सांस ली क्योंकि की कम एलोकेशन (कोटा) कारण सरसों-तेल लेने वाले कार्डधारकों में हाहाकार मची हुई थी तथा डिपूओं पर मारामारी का माहौल बना हुआ था जिससे सरसों तेल वितरण डिपू होल्डरों के जी-का-जंजाल बन गया था। आल राशन डिपो होल्डर वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के शीर्षक नेतृत्व ने विभाग व सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि सरसों तेल की एलोकेशन (कोटा) संशोधित करके अतिरिक्त एलोकेशन (कोटा) जारी करने से अब कोई जरूरतमंद बीपीएल परिवार सरसों-तेल से बंचित नहीं रहेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!