A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

पूर्व आई ए एस मनीष कुमार वर्मा को जदयू राष्ट्रीय महासचिव बनने पर प्रदेश महासचिव ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया

पूर्व आई ए एस मनीष कुमार वर्मा को जदयू राष्ट्रीय महासचिव बनने पर प्रदेश महासचिव ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित कियाIMG 20240725 WA0057

 गोपालगंज

जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव सह गोपालगंज के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने अपने दर्जनों साथियों के साथ पटना मे पूर्व आईएएस मनीष कुमार वर्मा को पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मनीष कुमार वर्मा को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए गुरुवार को पटना उनके आवास पर मिलकर बिहार प्रदेश महासचिव सह पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने अपने दर्जनों साथियों के साथ उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत एवं सम्मानित किया l प्रदेश महासचिव प्रमोद पटेल ने कहाँ की मनीष कुमार वर्मा के पार्टी मे आने और राष्ट्रीय महासचिव बना कर संगठन की जिम्मेदारी संभालने से पार्टी व संगठन दोनों को विशेष गति मिलेगी l व जद(यूo) के सिद्धांत, विचार, नीति व कार्य आमजन तक त्वरित गति से पहुंच सकेगा l श्री पटेल ने कहाँ की आदरणीय श्री मनीष कुमार वर्मा जी को राष्ट्रीय महासचिव संगठन की जिम्मेदारी मिलने से पार्टी के स्थापना काल से पार्टी मे नीतीश कुमार जी को नेता मानकर समर्पित भाव से तन मन धन से कार्य कर रहे साथियो को उम्मीद जगी है की अब पुराने और पार्टी के कोर वोटर जो जदयू का नीव है, जो आज तक सत्ता से हिस्सेदारी मान सम्मान से दूर रहे है उन्हें अब संगठन व सत्ता मे भी जगह मिलेगी l और विधानसभा चुनाव 2025 मे नीतीश कुमार जी के नेतृत्व मे पूर्ण बहुमत से NDA की सरकार बनेगी l प्रदेश महासचिव सह पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार ब्यक्त किया l

Back to top button
error: Content is protected !!