?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
बिहारA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबेगुसराय

बेगूसराय टुडे पत्रकार सह सरकारी शिक्षक मनीष कुमार उर्फ गौरव कुमार को घास लाने के क्रम में संदेह स्थिति में मृत्यु से क्षेत्र में मचा कोहराम

Screenshot 2024 07 28 15 47 06 03

शिक्षक मनीष कुमार उर्फ गौरव कुमार

 

 

मंझौल अनुमंडल क्षेत्र के बेगूसराय टुडे पत्रकार सह सरकारी शिक्षक मनीष कुमार उर्फ गौरव कुमार को घास लाने के क्रम में संदेह स्थिति में मृत्यु हो गई है। सुचना मिलते ही परिजनों का पैर तलें जमीन खिसक गई।पुरे क्षेत्र में कोहराम मच गया। वहीं घटना के सुचना मंझौल पुलिस को दिया गया मौके पर मंझौल थाना प्रभारी रिशा कुमारी पहुंचे और शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। इधर मामला को गंभीरता से जांच पड़ताल सुरु कर दिया गया है। वहीं मंझौल डीएसपी नवीन कुमार ने बताया कि घटना को बारीकी से जांच पड़ताल किया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के

बाद और सुराग हाथ लग सकता है। इधर शिक्षक गौरव के परिवारो को रो रो कर बुरा हाल हो गया है। सुचना मिलते ही क्षेत्र के सभी शिक्षक व पत्रकारो का भीड़ उमड़ी देखने के लिए। परिजनों ने बताया कि सुबह खेत से घास लाने के लिए गए थे। एक घंटे के बाद जानकारी मिला कि खेत में गिरा हुआ है। लोगों पहूंच कर देखा तो मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। बेगूसराय टुडे पत्रकार सह सरकारी शिक्षक मनीष कुमार उर्फ गौरव कुमार एक अच्छा विचार के व्यक्ति थे।यह घटना मंझौल जयमंगलागढ़ बेगूसराय की है।

 

बेगूसराय से अरुण साह की रिपोर्ट,9955835320

Back to top button
error: Content is protected !!