
जल निगम की ओर से भूमिगत पाइपलाइन डालने के लिए पालिका की सड़कों को उखाड़ने का कार्य जोर शोर से जारी है मिश्रा कॉलोनी में भी जल निगम की ओर से भूमिगत पाइपलाइन डालने के लिए सड़क उखड़ दी गई है जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वाटर लाइन को लेकर जल निगम की ओर से पूरे पालिका क्षेत्र में अंधाधुंध गलियों में खुदाई का दौर जारी है जिनमें तमाम वार्डों के अंदर गलियों में बिछी इंटरलॉकिंग तक खुदाई के कारण क्षतिग्रस्त हो चुकी है लोगों ने कई बार जल निगम का अधिकारियों से सड़क निर्माण करवाने की मांग भी कर चुके हैं लेकिन जल निगम के अधिकारी जनता की शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डालकर नई जगह पर काम शुरू कर रहे हैं









