A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश

अघोषित बिजली कटौती तथा लो वोल्टेज से निजात पाने के लिए कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

लो वोल्टेज तथा अघोषित बिजली कटौती से विद्युत व्यवस्था चरमरा चुकी है - बृज मौर्य किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष

IMG 20240730 WA0407हजारा । जिला मुख्यालय सहित जिले भर में हो रही अघोषित बिजली कटौती तथा लो वोल्टेज से निजात पाने को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष /संगठन प्रभारी बृज मौर्य के नेतृत्व में मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी पलिया को एक ज्ञापन सौंप कर बिजली कटौती बंद कर लोगों को राहत देने की मांग की है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बिजली विभाग को लेकर काफी रोष दिखाई दिया।
लखीमपुर खीरी जनपद की पलिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अघोषित बिजली कटौती तथा लो वोल्टेज से निजात पाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी बृज मौर्य के नेतृत्व में मंगलवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए पलिया उप जिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एसडीएम को दिए गए पत्र में कहा कि पूरे पलिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लो वोल्टेज तथा अघोषित बिजली कटौती होने से विद्युत व्यवस्था चरमरा चुकी है। जिससे किसानों की खेती प्रभावित हो रही है। और इसके साथ साथ लोगों का आम जनजीवन का हाल भी बेहाल हो रहा है।
किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज मौर्य ने कहा कि इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। इस पड़ रही गर्मी के बीच बिजली की आपूर्ति पिछले कई दिनों से सही से नहीं मिलने से किसान, दुकानदार समेत तमाम बिजली उपभोक्ताओं में काफी रोष व्याप्त है। हालात ये हैं कि बिजली कब गुल हो जाये इसका कोई भरोसा नहीं रहता है। आगे उन्होंने कहा कि अगर बिजली आती है तो लो वोल्टेज के कारण इन्वर्टर समेत घरों में इस्तेमाल होने वाले तमाम बिजली के उपकरण काम नहीं कर पा रहे हैं। बिजली कटौती तथा लो वोल्टेज से किसानों, दुकानदारों, बूढ़ों, बच्चों समेत सभी को परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। अंत में उन्होंने कहा कि पूरे पलिया विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ के प्रकोप से जनता पहले से ही त्रस्त है। इसीलिए इस संकट से निजात पाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए पलिया उप जिलाधिकारी को आज ज्ञापन सौंपा गया है। ताकि जनता को उमस भरी गर्मी से तथा किसानों को कृषि कार्यो में हो रही दिक्कतों से निजात मिल सके। इसके अलावा शहर हो या गांव में बिजली कटौती की विभाग द्वारा पूर्व में कोई भी सूचना नहीं दी जाती है। जिससे ग्रामीणों को पेयजल के साथ साथ और जरूरी कामों के लिए घंटों बिजली का इंतजार करना पड़ता है। इस दौरान मौके पर मुख्य रूप से किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज मौर्य के साथ साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमर गुप्ता, कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजन यादव, एडवोकेट रामू त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक कमर आबिद, अशर्फी लाल, रमेश दीक्षित, जिला महासचिव अल्पसंख्यक आदिल खान, यूथ जिला महासचिव मोइन अहमद, मो शाहिद, एडवोकेट राम लखन, राजेश यादव, इरशाद अली, एडवोकेट महताब आलम, संदीप गौतम समेत काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!