
जमीन विवाद में चार पर दर्ज हुआ केस
लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली पुलिस ने जमीनी विवाद में हुई मारपीट की घटना को लेकर चार आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के वीरसिंहपुर निवासी शिवप्रताप पाल पुत्र कल्लूराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि सत्ताईस जुलाई को दोपहर बारह बजे जमीनी विवाद में मेरे चाचा शम्भूनाथ पाल नौदहिन व गुडडी तथा बिटटू के साथ मिलकर धारदार हथियार से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीडिता के शोर मचाने पर आरोपीगण जान से मारने की धमकी देते चले गये। कोतवाल नीरज यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
[yop_poll id="10"]








