A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरबरेली

अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए रिश्वत मांगने वाला प्रदूषण विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार

एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

IMG 20240805 WA0022 2बरेली। यूपी के बरेली में अनापत्ति प्रमाण पत्र के रिश्वत लेते प्रदूषण विभाग का कर्मचारी विपिन कर्णपाल को एंटी करप्‍शन टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। विपिन कर्णपाल अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए 20 हजार रुपए की मांग कर रहा था। इज्जतनगर थाने में आरोपित के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा में प्राथमिकी लिखी जा रही है। सीओ एंटी करप्शन ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

 

आरोपी प्रेमनगर के एकता नगर का निवासी है। एंटी करप्शन टीम के अनुसार, आरोपी विपिन कर्णपाल प्रदूषण नियंत्रण विभाग में संप्रति वैज्ञानिक के पद पर तैनात है। किला निवासी शाहिद हुसैन ने अस्पताल के लिए एनओसी के लिए आवेदन किया था जिसके लिए आरोपित की ओर से 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। रिश्वत लेते ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

इज्जतनगर थाने में आरोपित के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा में प्राथमिकी लिखी जा रही है। सीओ एंटी करप्शन यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!