A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

माननीय मुख्यमंत्री पोर्टल पर जिला विद्यालय निरीक्षक हाथरस द्वारा गलत तथ्य प्रस्तुत करके जांच को गुमराह करने के संबंध में

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

माननीय मुख्यमंत्री पोर्टल पर जिला विद्यालय निरीक्षक हाथरस द्वारा गलत तथ्य प्रस्तुत करके जांच को गुमराह करने के संबंध मेंIMG 20240805 WA0047

रविंद्र कुमार शर्मा भारत स्काउट और गाइड जिला हाथरस में जिला संगठन आयुक्त पद पर स्थाई नियुक्त था। एक षड्यंत्र रचकर श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह सरकारी अध्यापक को उपरोक्त पद पर नियुक्त कर दिया गया। जबकि उपरोक्त पद पर सरकारी अध्यापक को नियुक्त नहीं किया जा सकता क्योंकि पूर्ण कालिक पद है। मानदेय भी है। रविंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत संख्या 40014424008621पर जिला विद्यालय निरीक्षक हाथरस द्वारा गलत तथ्य प्रस्तुत करके जांच को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।  जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक हाथरस द्वारा लिखित में दिया गया है कि श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह विद्यालय में पठन पाठन के उपरांत ही भारत स्काउट और गाइड का कार्य करते हैं।
गलत तथ्य प्रस्तुत किया गया है।
श्री मानक चंद्र इंटर कॉलेज लाड़पुर हाथरस के प्रधानाचार्य द्वारा लिखित में दिया गया है कि श्री
धीरेंद्र प्रताप सिंह जब  प्राइवेट एनजीओ भारत स्काउट और गाइड का कार्य करने जाते हैं तो उनके स्थान पर इंटर कॉलेज में अन्य अध्यापक द्वारा पढ़ाया जाता है। क्योंकि जब अन्य कालेजों , महाविद्यालयों की  भी छुट्टी का समय एक ही है तो फिर वह किन छात्र-छात्राओं को भारत स्काउट और गाइड का प्रशिक्षण कराते हैं
या शिविर कराते हैं। मानदेय एवं अन्य खर्चे भी प्राप्त करते हैं। प्राइवेट एनजीओ भारत स्काउट और गाइड की आय को आयकर में जोड़ते हैं या नहीं । एक सरकारी वेतन भोगी तो दो- दो वेतन पाता है। सरकारी राजस्व की हानि एवं बच्चों की पढ़ाई का नुकसान होता है।पूर्व में भी माननीय मुख्यमंत्री पोर्टल पर गलत तथ्य प्रस्तुत किए गए हैं। मा० मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार/उपसंरक्षक भारत स्काउट गाइड से अनुरोध किया गया कि जांच कर न्याय दिलाने में मदद करें।

Back to top button
error: Content is protected !!