अन्य खबरेकृषिगढ़वाझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरमनोरंजनलाइफस्टाइल

ओ.बी.सी. एकता अधिकार मंच ने अधौरा में किया जनसंवाद  

बी.सी. एकता अधिकार मंच, का न्याय रथ झारखंड प्रदेश के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद (बी. डी. प्रसाद) के नेतृत्व में झारखंड राज्य के राजधानी रांची से चलकर गढ़वा जिला के अंतर्गत कांडी प्रखंड के अधौरा गांव में पहुंचा।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोट गढ़वा कांडी प्रखंड से ओ.बी.सी. एकता अधिकार मंच, का न्याय रथ झारखंड प्रदेश के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद (बी. डी. प्रसाद) के नेतृत्व में झारखंड राज्य के राजधानी रांची से चलकर गढ़वा जिला के अंतर्गत कांडी प्रखंड के अधौरा गांव में पहुंचा।जहां पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।मंच को संबोधित करते हुए ओ.बी.सी. एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा कि झारखंड अलग होने के बाद यहां पिछड़ा एवं ओ.बी.सी. आबादी 60% से अधिक है फिर भी सामाजिक आर्थिक आधार पर ओ.बी.सी. को एकमात्र 14% आरक्षण की व्यवस्था लागू की गई है जो उचित नहीं है झारखंड में रहने वाले पिछड़े एवं अति पिछड़े वर्ग के द्वारा जातीय जनगणना के आधार पर 52% आरक्षण की मांग के समर्थन की आवाज उठानी जरूरी है हर सरकार को पिछला वर्ग की लोगों को सभी क्षेत्रों में आरक्षण लागू करना होगा , चाहे वह सरकारी संस्था हो या गैर सरकारी संस्था सभी में 52% आरक्षण की व्यवस्था हो साथ ही सभी ओ.बी.सी. छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था कर उन्हें पढ़ने के लिए ओ.बी.सी. छात्रावास की व्यवस्था हर जिले में हो। पिछड़ा वर्ग में प्रगतिशील सामाजिक राजनीतिक लोग है फिर भी उन्हें सत्ताधारी राजनीतिक लोग चुनावी फायदे के लिए गुणवत्ताहीन तरीके से उपयोग कर रहे हैं हम सबको एकजुट होना होगा और अपने हक अधिकार के लिए लड़ना होगा।

  मौके पर जगन्नाथ साहू जी, इसराइल अंसारी,जगदीश साव,गुड्डू चंद्रवंशी,गोरखनाथ चौधरी,पिंटू यादवअमर प्रसाद,विजय कामदेव,संजीत कुमार गुप्ता,रंजन प्रसाद,अरुण कुमार गुप्ता,हरेंद्र चंद्रवंशी,माला चंद्रवंशी,ज्ञानी प्रजापति सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित हुए. और अपने हक एवं अधिकारो पर सकारात्मक चर्चा किए।

Back to top button
error: Content is protected !!