
एकलव्य विश्वविद्यालय, दमोह में 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दमोह सांसद माननीय श्री राहुल सिंह लोधी जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पुर्व वित्त एवं वाणिज्य कर मंत्री मध्यप्रदेश शासन, वर्तमान विधायक दमोह माननीय श्री जयंत कुमार मलैया जी, एकलव्य विश्वविद्यालय की माननीय कुलाधिपति डॉ. सुधा मलैया, माननीय कुलगुरु प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार जैन, कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा, मुख्य परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रकाश खम्परिया, ओजस्विनी कॉलेज पार एक्सीलेंस की प्राचार्य डॉ.जे पी शमा खानम, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. शैलेन्द्र जैन, आईक्यूएसी डायरेक्टर डॉ. पर्ली जैकब एवं अधिष्ठाता अकादमिक डॉ. अर्चना पाठक के साथ ही समस्त संकाय प्रमुख एवं विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में देश के वीर शहीदों के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर ध्वजारोहण किया गया।

ध्वजारोहण के बाद एनसीसी एवम एनएसएस के विद्यार्थियों ने परेड कर ध्वज को सलामी दी। एकलव्य विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स को तहसील परेड ग्राउंड में उत्कृष्ट परेड हेतु दमोह जिलाधीश एवं मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण मंत्री माननीय श्री राम निवास रावत द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

विश्वविद्यालय में सभी माननीय अतिथियों का स्वागत पौधा देकर किया गया। इसके उपरांत स्वागत उद्बोधन देते हुए माननीय कुलगुरू महोदय ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए देश के वीर शहीदों की गौरव गाथा को रेखांकित किया। मुख्य अतिथि दमोह सांसद माननीय श्री राहुल सिंह लोधी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्र के विकास में युवाओं के योगदान को चिन्हित किया। दमोह विधायक माननीय श्री जयंत कुमार मलैया ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए देश की रक्षा में लगे सैनिकों के त्याग और बलिदान के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया।इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक विज्ञान संकाय अधिष्ठाता डॉ. निधि असाटी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. स्वाति गौर के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गयीं। देश भक्ति समूहगान तेरी मिट्टी में मिल जांवा जिसे डॉ. प्रकाश मिश्रा एवं श्री ओमकार चौरसिया ने तैयार कराया, इसमें महिमा, रिया, इशिता, पलक, सुहानी एवं नैना ने सहभागिता की। इसके बाद डॉ. दीपक वर्मा के निर्देशन में जया, गायत्री एवं जयश्री ने बेटी से करो तुम प्यार समूह नृत्य कर सभी को भाव विभोर कर दिया। श्री तपन कुमार साहू के निर्देशन तथा सुश्री सरिता एवं सुश्री मणिकर्णिका के समूह नृत्य नव दुर्गा एवं माँ तुझे सलाम की प्रस्तुति ने सभी दर्शकों को राष्ट्र भक्ति से सराबोर कर दिया। इसके बाद वंदे मातरम समूह नृत्य सुश्री यामिनी गेडाम के निर्देशन में गौरी, तमन्ना, आस्था, प्रियंका एवं वैष्णवी के द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुति ने सभी को मंत्र मुग्ध कर लिया। कार्यक्रम के अंत में कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस समारोह में विश्वविद्यालय के सभी संकाय के शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में सभी को मिष्ठान वितरित किया गया। इस स्वतंत्रता दिवस समारोह का मंच संचालन डॉ. हृदय नारायण तिवारी द्वारा किया गया।














