अमृत महोत्सव के रेल मे मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस
गडहनी। प्रखण्ड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय बराप सहंगी मे स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया जहां प्रधानाध्यापिका शाइस्ता परवीन के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।मौके पर विद्यालय परिवार सहित स्थानीय ग्रामीण जनता सहित जनप्रतिनिधि के साथ बच्चों ने भी तिरंगे को सलामी दी।उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस का महापर्व अमृत महोत्सव के रूप में पूरा भारत मना रहा है।सैकड़ो कुर्बानियां देने के बाद आज यह दिन देखने को मिल रहा है।हमारा भारत देश गुलामी के जंजीर से जकड़ा हुआ था।हम दूसरे के अधीन थे लेकिन इस आजादी को पाने के लिए भारत मां के वीर सपूतों ने आंदोलन छेड़ा सैकड़ो कुर्बानी दी तब जाकर हम आजाद हुए।आज के दिन हम सब उन वीर सपूतों को याद करते हैं।हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सब लोग अलग-अलग धर्म को मानते हैं।ठीक है सब लोग अपने धर्म को मानें लेकिन उन शहीदों को याद करते हुए।हम सबों का सबसे बड़ा धर्म है राष्ट्र धर्म।इसलिए हम सब मिलकर मां भारती की रक्षार्थ एकजुट होकर राष्ट्र धर्म अपनायें।इस अवसर पर राष्ट्र गान गाये गये।वन्दे मातरम वीर शहीद अमर रहे भारत माता की जय के नारा से पुरा विद्यालय परिसर गुंजायमान होता रहा।