A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

स्वतंत्रता दिवस का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित

विनोद खन्ना

स्वतंत्रता दिवस का पुरुष्कार वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित
राजस्थान धड़कन न्यूज़ विनोद खन्ना भादरा तहसील के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भरवाना में आज स्वाधीनता दिवस पर बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुति व सांस्कृतिक कार्यक्रम का पुरस्कार वितरण समारोह विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया।संस्था प्रधान राम कुमार पंवार ने सभी भामाशाहों का स्वागत और सम्मान किया। सरपंच प्रतिनिधि जयसिंह ईन्दलिया सामाजिक कार्यकर्ता सद्दाम खान ने भी सांस्कृतिक प्रोग्राम मे भाग लेने वाले 200 बच्चों को सम्मानित किया व बोर्ड परीक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले पांच छात्र- छात्राओं पूजा,ज्योती, प्रिया,निशा और अनिल को सम्मानित किया तथा जयवीर ढाका ने साईकिल वितरित की। उप प्रधानाचार्य मनोहर लाल जी मीणा ने सभी बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई करने व बोर्ड परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।इस कार्यक्रम में अध्यापक शिव कुमार, गुलाब सिंह ,इंदू बाला,विनोद ,दौलत सिंह , बलवंत सिंह ,कमल कुमार,कृष्ण कुमार, कृष्णा जी आदि समस्त स्टाफ सहित बड़ी संख्या में अभिभावक भी समारोह मे मौजूद रहें।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!