A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

जौनपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा के दो सॉल्वर गिरफ्तार दूसरे की जगह देने आए थे पेपर, एक आरोपी ने उम्र में किया फर्जीवाड़ा

जौनपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा के दो सॉल्वर गिरफ्तार दूसरे की जगह देने आए थे पेपर, एक आरोपी ने उम्र में किया फर्जीवाड़ा

जौनपुर में शुक्रवार को पुलिस ने पुलिस भर्ती परीक्षा के दो सॉल्वर को गिरफ्तार किया है। तिलकधारी इंटर कॉलेज में राघवेन्द्र प्रताप वर्मा (28) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राघवेन्द्र फतेहपुर के मण्दवा थाना क्षेत्र के लोखारीपुर निवासी है। वह अभ्यर्थी वीरेंद्र कुमार की जगह परीक्षा देने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने उनके पास से एक आधार कार्ड और प्रश्न पुस्तिका बरामद की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राघवेन्द्र के खिलाफ विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

IMG 20240831 083658
Oplus_131072
दूसरी ओर, ब्लॉक ए में भी एक और फर्जीवाड़े का मामला सामने आया। मऊ के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के वार्ड नं. 3 जमीन दुर्गा के निवासी अभय मद्धेशिया (18) को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। अभय ने परीक्षा फार्म में अपनी उम्र 17 साल 6 महीने की जगह 18 साल दिखाकर परीक्षा में बैठने का प्रयास किया। पुलिस चेकिंग के दौरान इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। अभय के पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड और एडमिट कार्ड भी बरामद हुए। पुलिस ने उसे भी हिरासत में लेकर थाना लाइन बाजार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!