?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मक्सी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध बडी कार्यवाही ।

नितेश कुमार जैन

मक्सी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध बडी कार्यवाही आरोपी के कब्जे से 70 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब किमती 7000 रुपये की जप्त ।Screenshot 20240831 172255 103

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत साहब के मार्गदर्शन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री टी. एस. बघेल साहब तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री गोपालसिंह चौहान साहब के निर्देशन में थाना क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन करने वाले अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु लगातार कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक श्री भीमसिंह पटेल द्वारा एक टीम गठित की गई थी, जिनके द्वारा दिनांक 31/08/2024 को प्राप्त मुखबीर सुचना पर आरोपी के घर के पास गली में ग्राम झौंकर से हाथ भट्टी की कच्ची शराब 70 लीटर किमती 7000 /- रुपये की आरोपी लखन पिता गब्बर सिंह मालवीय उम्र 24 साल निवासी ग्राम झौंकर के कब्जे से जप्त किया जाकर आरोपी के विरुद्ध थाना मक्सी पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी से अवैध शराब कहाँ से लेकर आया एवं कहाँ लेकर जा रहा था, इस संबंध में पूछताछ जारी है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. भीमसिंह पटेल, उनि सुरजभान सिंह ढिल्लन,
सउनि प्रदीपसिंह तोमर सउनि अभिषेक दीक्षित, सउनि संतोष रघुवंशी, प्र.आर.94 विरेन्द्र शर्मा, प्र आर.656 राहुल पटेल, प्र.आर.167 निलेश जामलिया, आर. 62 अरुण सितपरा, आर. 154 दीपक यादव, आर.220 कुमेरसिंह यादव, आर. 570 राहुल जाट व महिला आर. 430 रितुबाला पाटीदार की सराहनीय भुमिका रही।

Back to top button
error: Content is protected !!