
सीकर. सीकर जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी का देर रात तबादला हो गया। अब मुकुल शर्मा सीकर के नए जिला कलेक्टर होंगे। मुकुल शर्मा को संयुक्त शासन सचिव, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, राजस्थान, जयपुर से सीकर जिला कलेक्टर लगाया गया है वहीं कमर उल जमान चौधरी को सीकर जिला कलेक्टर से संयुक्त शासन सचिव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं मिशन निदेशक जल जीवन मिशन, राजस्थान, जयपुर लगाया गया है।





