A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेश

पीएम जनमन सेचुरेशन कैम्प का हुआ आयोजन कैंप के माध्यम से लोगों को दी जा रही है जानकारी

पीएम जनमन सेचुरेशन कैम्प का हुआ आयोजन कैंप के माध्यम से लोगों को दी जा रही है जानकारी

 

कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशानुसार 23 अगस्त से सीधी जिले के पीवीजीटी ग्रामों में अनवरत कैम्प लगाये जा रहे हैं। आईईसी कैम्पेनिंग के तहत पीएम जनमन इन्टरवेंशन कार्ड वितरित किये जा रहे हैं, जिसमें 9 विभागों की 11 सेवाओं के अतिरिक्त केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं तथा हितग्राही मूलक योजनाओं को रेखांकित किया गया है।

 

इसके अतिरिक्त दीवार लेखन के माध्यम से भी प्रचार प्रसार किया जा रहा है। शुक्रवार को जिले के कुसमी विकास खंड के गाजर, कोटा, खोखरा, मझौली विकासखंड के सेधवा, बोदारी टोला, रामपुर नैकिन विकास खंड के कुशमहर चरकी तथा सिहावल विकास खंड के डोल में कैम्प लगाया गया, जहां पर बैगा जनजाति के लोग उपस्थित हुए।

 

योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार से कैम्पों में अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। कैम्पों में आधार आपरेटर, आशा कार्यकर्ता, सचिव/रोजगार सहायक, नोडल अधीक्षक के अतिरिक्त सिकल सेल टेस्टिंग की टीम भी उपस्थित थी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!