A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

धूमधाम से मनाया गया लवकुश जन्मोत्सव, निकाली गई शोभायात्रा

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी।कुशवाहा समाज के आराध्य देव लव कुश भगवान का जन्मोत्सव सुरखी विधानसभा के राहतगढ़ नगर में लवकुश भगवान की विशाल शोभा यात्रा निकाल कर मनाया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ,पूर्व जनपद अध्यक्ष गुलाब सिंह राजपूत अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट अर्जुन पटेल संरक्षक मोहन कुशवाहा , जिला पंचायत सदस्य उषा/प्रमोद पटेल, दिलीप पटेल कुशवाहा समाज संगठन के जिला अध्यक्ष एडवोकेट के सी पटेल, शोभाराम पटेल आदि शामिल हुए । लव कुश भगवान की शोभायात्रा लव कुश मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए मंगल भवन में पहुंची जहां मंचीय कार्यक्रम में कुशवाहा समाज के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया ।इस अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि राहतगढ़ क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है चाहे राहतगढ़ वॉटरफॉल हो या सी एम् राईज स्कूल क्षेत्र के लिए दिए हैं । उन्होंने कुशवाहा समाज के मंदिर के गुंबद निर्माण हेतु ढाई लाख रुपए की राशि, भजन मंडली के लिए ₹5000 की राशि एवं कार्यों के लिए दो ₹2000 की राशि की सामग्री प्रदान किए जाने की घोषणा की ।Screenshot 20240909 073202 WhatsAppकुशवाहा समाज संगठन राहतगढ़ के पदाधिकारी अध्यक्ष रमेश कुशवाहा, सोहन कुशवाहा, दरियाव पटेल,ओमकार कुशवाहा, हनुमत कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, वीरेंद्र पटेल सरपंच, जनपद सदस्य श्रीमती मुला पटेल ,सरपंच श्रीमती रेखा पटेल, चंदन पटेल, प्यारेलाल पटेल, अरविंद कुशवाहा, लकी पटेल, राजू लंबरदार, ज्ञान सिंह पटेल आदि शामिल हुए।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!