A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरहरियाणा

प्रांतीय सीमाओं पर पंजाब, हरियाणा और राजस्थान पुलिस का संयुक्त ‘ऑपरेशन सील

IMG 20240911 WA0072

प्रांतीय सीमाओं पर पंजाब, हरियाणा और राजस्थान पुलिस का संयुक्त ‘ऑपरेशन सील

रिपोर्टर इंद्रजीत

डबवाली 11 सितंबर: हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला श्री मुक्तसर साहिब पुलिस द्वारा हरियाणा और राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त ऑपरेशन ‘ऑपरेशन चलाया गया। जिसके तहत पंजाब से लगती अन्य प्रांतों की सीमाओं पर नाकेबंदी कर दोनों राज्यों की पुलिस के साथ संयुक्त रूप से चेकिंग की गई। संयुक्त अभियान का नेतृत्व श्री मुक्तसर साहिब जिला पुलिस प्रमुख तुषार गुप्ता और डबवाली पुलिस जिला पुलिस प्रमुख दीप्ति गर्ग ने किया। श्री मुक्तसर साहिब जिला पुलिस प्रमुख तुषार गुप्ता ने कहा कि इस दौरान प्रांतीय सीमा से संदिग्ध लोग आ-जा रहे हैं तथा संदिग्ध वाहनों पर पैनी नजर रखी गई तथा वाहन एप के माध्यम से संदिग्ध वाहनों का सत्यापन किया गया। इस अवसर पर लंबी उपमंडल के विभिन्न पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। गौरतलब है कि जिला श्री मुक्तसर पुलिस की ओर से जिले की सीमा हरियाणा और राजस्थान के साथ लगती है
जिला श्री मुक्तसर साहिब सीमाओं पर कुल 19 नाके लगाए गए हैं. जिनमें से 13 नाके हरियाणा में और 6 नाके राजस्थान में लगाए गए हैं. उन्होंने जनता से अपील की है कि यदि वे कोई जानकारी साझा करना चाहते हैं तो 7082014523
पर संपर्क कर सकते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!