A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडताज़ा खबरधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

दुमका में सड़क दुर्घटना में एक पर्यटक की मौत हो गई है और नौ पर्यटक घायल हुए हैं. हादसा एक ट्रक के पलटने से हुआ है.

दुमका में मकई लदा ट्रक पलटा, हादसे में एक पर्यटक की मौत, नौ घायल

jh dum 01 hadsa 10033 11092024150132 1109f 1726047092 402

दुमकाः जिले के मसानजोर डैम के समीप बुधवार को भीषण सड़क दुर्घटना हुई है. दुमका से पश्चिम बंगाल जा रहा एक मकई लदा ट्रक अचानक बीच सड़क पर पलट गया. जिसकी चपेट में आने से एक महिला पर्यटक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि घटना में नौ पर्यटक घायल हो गए हैं. जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य में जुट गई है.

448 252 22427977 thumbnail 16x9 dumkaaccident aspera

ढलान सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो डैम के समीप सड़क काफी ढलान है. इस कारण मकई लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इस क्रम में मसानजोर डैम घूमने आये कई पर्यटक मकई के बोरे से दब गए. जिसमें एक पर्यटक की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक मृतक के साथ सभी घायल पर्यटक पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला के बोलपुर इलाके के रहने वाले हैं. सभी पर्यटक एक टूरिस्ट बस से मसानजोर डैम घूमने के लिए पहुंचे थे.

मौके पर पहुंची पुलिस

घटनास्थल से मसानजोर थाना की दूरी महज 200 मीटर है. ऐसे में जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और राहत – बचाव कार्य में जुट गई है. स्थानीय लोगों की मदद से बोरी के नीचे दबे कई पर्यटकों को सकुशल निकाला गया है.

घायलों में ये हैं शामिल

घायलों में दिव्येंदु बागती (5 वर्ष), पूर्णिमा बागती (26 वर्ष), चायना बागती (45 वर्ष), मणिका (29 वर्ष), किसुन कर्मकार (60 वर्ष), नमिता कर्मकार (35 वर्ष), उन्नति बागती (60 वर्ष), आल्पना बागती (45 वर्ष), अनिमा बागती (50 वर्ष) शामिल हैं.

घायलों को किया गया सिउड़ी रेफर

इस संबंध में मसानजोर के थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि मकई लदा ट्रक पलट गया. जिसकी चपेट में कई पर्यटक आ गए. घटना में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए हैं. घायलों को पहले नजदीक के रानीश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया था. जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें पश्चिम बंगाल के सिउड़ी रेफर किया गया है. ट्रक चालक भी घायल है. उसका इलाज चल रहा है.

 

 

 

 

 

 

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!