
मोतिहारी/अरेराज
अरेराज उत्पाद थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई गुप्त सूचना पर उत्पाद पुलिस ने एक ई-रिक्शा पर लदे 8 कार्टून विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार दोनों तस्कर मलाही थाना क्षेत्र के मझरिया गांव के ब्यास यादव और संजय कुमार बताए जा रहे है, अरेराज उत्पाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की दोनों तस्कर ई रिक्सा से शराब ले कर सप्लाई करने के लिए ले जाने वाले है, उत्पाद पुलिस ने बलहां चौक के पास इन्हे पकडा।


