A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

जाम सावली चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर पद यात्रा पर निकले सांसद विवेक बंटी साहू, माँ ने तिलक लगाकर दिया आशीर्वाद ज़िले के समस्त नागरिकों की खुशहाली, सुख ,शांति ,समृद्धि के लिए सांसद विवेक बंटी साहू ने निकाली जामसांवली तक पदयात्रा

जाम सावली चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर पद यात्रा पर निकले सांसद विवेक बंटी साहू, माँ ने तिलक लगाकर दिया आशीर्वाद
ज़िले के समस्त नागरिकों की खुशहाली, सुख ,शांति ,समृद्धि के लिए सांसद विवेक बंटी साहू ने निकाली जामसांवली तक पदयात्रा

सोनू उईके पत्रकार IMG 20240913 000548

 

छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू आज अपने निवास स्थान के सामने स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर जामसांवली तक पदयात्रा प्रारंभ की
सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा की छिंदवाड़ा पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र के लोगों की खुशहाली सुख शांति समृद्धि के लिए यह यात्रा प्रारंभ कर रहे हैं
सांसद शाम 6 बजे लिंगा पहुंचेंगे और रात्रि 8 बजे उमरानाला पहुंचकर मसाला पार्क में रात्रि विश्राम करेंगे ।
पदयात्रा के दौरान जन समस्याएं भी सुनेंगे सांसद
सांसद विवेक बंटी साहू जिले की खुशहाली सुख शांति समृद्धि के लिए जामसांवली तक पदयात्रा निकाल रहे सांसद यात्रा के दौरान लोगो की समस्याओं का निराकरण करना भी करेंगे
रास्ते में आने वाले गांव में मेरा गांव मेरा सांसद अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की जन समस्याएं भी सुनेंगे
सांसद 13 सितंबर को सुबह 11 बजे सिल्लेवानी पहुंचेंगे और दोपहर 2 बजे रामाकोना पहुंचकर मेरा गांव मेरा सांसद अभियान के तहत आम जनता की समस्या सुनेंगे। सांसद सौसर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे अगले दिन 14 सितंबर को सुबह 9 बजे जामसांवली मंदिर पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे। 14 सितंबर को सुबह 11 बजे मेरा गांव मेरा सांसद अभियान के तहत पांढुर्णा जिले के ग्राम सिवनी में जनसमस्याएं सुनेंगे। दोपहर 1 बजे से 3 तक पांढुर्णा रेस्ट हाउस में आम जनता से मिलेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!