A2Z सभी खबर सभी जिले कीछत्तीसगढ़देश
Trending

प्रदेश की कानून व्यवस्था दिनों दिन बदतर होते जा रही है – दीपक बैज

राहुल सेन—रोज हो रही सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं से प्रदेश शर्मसार

 

 

प्रदेश की कानून व्यवस्था दिनों दिन बदतर होते जा रही है – दीपक बैज

WhatsApp Image 2024 08 06 at 12.37.27 2

रोज हो रही सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं से प्रदेश शर्मसार

 

राजधानी रायपुर में क्राइम आउट आफ कन्ट्रोल हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है, राजधानी रायपुर में औसतन रोज तीन हत्या हो रही है। ऐसा कोई दिन नहीं होता जब भयावह हत्या की एक दो घटनाये न होती हो, अपराधी इतने बेलगाम हो गये है कि सरेआम सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर चाकू मार रहे पुलिस मूक दर्शक बनी रहती है। रोज हो रहे सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं से प्रदेश शर्मशार। पूरे प्रदेश में नागरिको को भय के माहौल जीवन जीना पड़ रहा है। साय सरकार के राज में महिलाओं के प्रति अपराधों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गयी है। मासूम बच्चियों के साथ घृणित दुराचार की घटनाये बढ़ गयी। रोज समाचारों में प्रदेश भर में तीन से चार मासूम अबोध बच्चियों के साथ तथा सामूहिक दुराचार की घटनाओं की खबरे सामने आ रही। 9 माह में प्रदेश में 600 से अधिक हत्याओं की घटना हो गयी है। 3094 से अधिक महिला अनाचार की घटनाये हुई है। राजधानी रायपुर में चार गोलीकांड हो गया, लूट, चाकूबाजी, चैन स्नेचिंग तो रायपुर की पहचान बन गया है। राह चलते आम आदमी को चाकू मारा जाता है गुंडे अपराधी भी बेलगाम हो गये है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि साय सरकार के 9 माह में छत्तीसगढ़ बदहाल हो गया। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गयी। एसपी कलेक्टर कार्यालय जला दिया गया। हत्याओं का नया रिकॉर्ड बन गया। प्रदेश में मॉब लिंचिंग शुरू हो गयी आरंग में दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या हो गयी। गौ तस्करी की घटनायें शुरू हो गयी। महिलाओं के प्रति अपराधों में बढ़ोतरी हो गयी, पोटाकेबिन में बच्ची की जलकर मौत, अबोध बच्ची मां बनी, नारायणपुर में मासूम बच्चियों से स्कूल में छेड़खानी। बलात्कार, सामूहिक बलात्कार, लूट, अपराध, डकैती, चाकूबाजी की घटनायें बढ़ गयी। अपराध और अपराधी बेलगाम हो चुके है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 2018 के पहले भी भाजपा की रमन सरकार में पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं में अराजकता का माहौल था। अवैध कारोबार, भू-माफिया, रेत माफिया, गांजा तस्कर, ड्रग्स तस्कर, मानव तस्करों का बोलबाला था। आज फिर वही स्थिति निर्मित हो गई है। कांग्रेस सरकार में जो मजबूत कानून व्यवस्था था, उसे 9 महीने में ही साय सरकार ने पलीता लगा दिया है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!