A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

इटवा सीएचसी का स्वीपर होगा सस्पेंड

निरीक्षण के बाद डीएम ने जारी किया निर्देश, चीफ फार्मासिस्ट को मिली चेतावनी

अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए प्रेषित करें पत्र

डीएम ने चीफ फार्मासिस्ट चन्द्रभान त्रिपाठी को कार्य की लापरवाही में पाए जाने पर अधीक्षक से सीएमओ को अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु पत्र प्रेषित करने की हिदायत दी। चीफ फार्मासिस्ट से फोन पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कार्य प्रणाली में सुधार लाएं नहीं तो निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

मस्तिष्क ज्वर वार्ड, एचआरपी डाक्टर रूम, संस्थागत प्रसव रजिस्टर को देखा गया। अधीक्षक डा. सन्दीप द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यरत स्वीपर कार्य नहीं करता है। डीएम ने स्वीपर के निलंबन की संस्तुति पत्र मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेजने के निर्देश दिए।IMG 20240915 073836
यहां की भी व्यवस्था देखी

डीएम ने प्रसव कक्ष, महिला वार्ड, लेबर रूम, ट्राई ऐज रूम (डिलेवरी कक्ष) प्रयोगशाला कक्ष, वैक्सीन के रखरखाव एवं वितरण रजिस्टर को देखा गया। वैक्सीन स्टाक रजिस्टर अपडेट नहीं मिला। आपरेशन कक्ष भी देखा गया। भर्ती मरीजों से जिलाधिकारी द्वारा वार्ता की गई।

जिला पंचायत भवन की खाली विल्डिंग जो अस्पताल परिसर के बगल में है। अधीक्षक डा. संदीप द्विवेदी ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि पंचायत भवन की विल्डिंग मिल जाए तो ओपीडी, जेई वार्ड व अन्य सुविधाएं वहां आसान हो जाएगी। डीएम अधीक्षक को निर्देश दिए कि जितने भी डॉक्टर और अन्य कर्मचारी हैं, उन पर नियंत्रण रखें और उनकी नियमित मॉनिटरिंग करें।
IMG 20240915 073926
दवाओं का रख-रखाव ठीक नहीं मिला

इमरजेन्सी कक्ष में बेडशीट बदली नहीं मिली तथा सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं पाई गई। डीएम ने बेडशीट को प्रतिदिन बदलने के निर्देश दिए। इमरजेंसी कक्ष में एक बच्ची भर्ती थी, इसके उचार के संबंध में अभिभावक से जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात ओपीडी कक्ष, औषधि भण्डारण कक्ष, दवा वितरण कक्ष, दवा वितरण रजिस्टर की मांग और वितरण आदि को देखा गया। दवाओं का रख-रखाव ठीक नहीं पाया गया।IMG 20240915 073948

Back to top button
error: Content is protected !!