
केरला गांव में 300 सुहागिनों व बेटीयों ने किया समुद्र मंथन।
पाली शहर के पास केरल गांव में सर्व समाज की लगभग 300 विवाहित सुहागिनों और बेटियों ने गांव के तालाब में भाई के साथ समुद्र मंथन किया भाइयों ने चुंदड़ी ओढाकर आशीर्वाद दिया यहां 40 वर्ष बाद यह रस्म निभाई गई। सर्व समाज की 300 महिलाएं ठाकुर जी के मंदिर से गांव के तालाब पर पहुंची। पंडित दीनदयाल व्यास ने तालाब पूजन करवाया। गांव के बुजुर्ग अलपुराम बालोटीया रेगर ने बताया कि समुद्र मंथन में सीरवी सूथार दरजी गोस्वामी रावणा राजपूत सेन वैष्णव देवासी मीना मेघवाल रेगर इत्यादि जाति समाज के पारंपरिक रंग बिरंगी वेशभुषा आभूषणों से सजी-धजी महिलाओं ने रष्म में भाग लिया पुलिस का जाब्ता तैनात रहा












