A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरहरियाणा
Trending

चुनाव बारे तैयारी पूर्ण

पोलींग पार्टी सूचि जारी की जा चुकी है , किये गए है पुख्ता प्रबध

हरियाण , चरखी दादरी :- जिले के दो विधान सभा क्षेत्र बाढ़डा व् दादरी में पोलिंग पार्टियों की ड्यूटी लगा दी गयी है इनका दुसरे दौर का  प्रशिक्षण शनिवार को दादरी के जनता कॉलेज के सभागार में होगा . जिले के नोडल अधिकारी ने बताया की जिला निर्वाचन अधिकारी  उपायुक्त महोदय के निर्देशन पर शनिवार  को सुबह 10 बजे से विधानसभा क्षेत्रवार ट्रेनिंग शुरू की जायेगी .

इस दौरान दादरी व् बाढ़डा विधानसभा क्षेत्र के लिए तैनात की गयी पोलिंग पार्टियों को दुसरे राउंड का प्रशिक्षण दिया जायेगा . प्रतिदिन सुबह 10 बजे व् दोपहर 2 बजे यह प्रशिक्षण होगा . उन्होंने बताया की पोलिंग पार्टियों की फाइनल अभ्यास मतदान से एक पहले 4 अक्टूबर को सुबह 9 बजे आरम्भ होगा .  इसमे दादरी विधानसभा के लिए जनता कॉलेज और बाढ़डा के लिए जेडीकेडी स्कूल को निर्धारित किया गया है i इस प्रशिक्षण के बाद पोलिंग पार्टी अपने गंतव्य पार रवाना होगी i

Back to top button
error: Content is protected !!