
सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी योजना के तहत तैयार की गई स्मार्ट सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। एक साल और छह महीने पहले तैयार की गई सड़कों के फुटपाथ जगह-जगह से धंस चुके हैं। विद्युत केबिल जगह-जगह उखड़े पड़े हैं। साथ ही कई जगह कार्य अधूरे छोड़ दिए गए हैं। शनिवार को इसे लेकर पड़ताल की गई तो स्मार्ट सड़काें की हालत बेहद खराब मिली।ब
से पहले घंटाघर से कोर्ट रोड पुल तक की सड़क को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित किया गया। करीब डेढ साल पहले सड़क पूरी कर दी गई थी। लेकिन हनुमान मंदिर के पास साइड में फुटपाथ धंसा है। फुटपाथ के बीच में पौधे लगाए जाने थे, लेकिन अभी तक नहीं लगे हैं। राहगीरों के बैठने के लिए लगी बैंच के नीचे जलभराव है। रेलवे रोड का फुटपाथ भी कई जगह से बैठा हुआ है। नेहरू मार्केट में घंटाघर से श्रीराम चौक तक बनी स्मार्ट रोड का कार्य करीब एक महीना पहले ही पूर्ण हुआ है, लेकिन फुटपाथ जगह जगह से धंस गया है











