A2Z सभी खबर सभी जिले की

निंबली टोल पर स्वच्छता पखवाड़ा के तहत श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश,

निंबली टोल पर स्वच्छता पखवाड़ा के तहत श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश,
एक कदम स्वच्छता की ओर हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी. रजनीश कुमार.
रोहट: स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय,भारत सरकार के आदेशानुसार जोधपुर पाली राष्ट्रीय राजमार्ग के निम्बली टोल पर एक घंटा श्रमदान कार्यक्रम के तहत हाईवे के कई स्थानों पर सफाई का आयोजन किया गया इस मौके पर टोल अधिकारी मनीष सिंह, रजनीश कुमार ने कहा कि हमारे जीवन में स्वच्छता का विशेष महत्व है स्वच्छता के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने की विशेष परंपराएँ है। हमारी संस्कृति और जीवन पद्धति प्रकृति से अटूट सबंध और वृक्षों के प्रति श्रद्धा के भाव का निर्माण करती है प्रत्येक य्यक्ति का ये कर्तव्य बनता है कि स्वच्छता के साथ पौधे रोपना, जीवन रोपने के समान है आप भी विशिष्ट अवसरों पर पौधरोपण अवश्य करें।प्रोजेक्ट मैनेजर मुथु कुमार ने आम जन से आग्रह किया कि पर्यावरण संरक्षण हेतु पेड़-पौधें जरूर लगाएं यह पेड़-पौधें हमे हरियाली एवं ऑक्सीजन भी प्रदान करेंगे। इस मौक़े पर फिरोज खान, विनीत श्रीवास्तव सुदीप सरकार,अतानु साहू नितेश ओझा, किशन, खुशाल, गोपाल सहित टोल स्टॉफ मौजूद रहे।
दिनांक 24/09/2024IMG 20240924 WA0108 IMG 20240924 WA0106 IMG 20240924 WA0104 IMG 20240924 WA0109 IMG 20240924 WA0107 IMG 20240924 WA0105 IMG 20240924 WA0103

Back to top button
error: Content is protected !!