A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

Saharanpur News: सिविल एयरपोर्ट का उद्घाटन टला, उड़ान सेवा को करना होगा इंतजार

रिपोटर :रमन भारद्वाज

सरसावा। सरसावा में नवनिर्मित सिविल एयरपोर्ट का उद्घाटन एक बार फिर से स्थगित हो गया है। बताया जाता है कि मंत्रालय स्तर पर ही किन्ही कारणों से एयरपोर्ट का उद्घाटन टाला गया है जिससे जिले के निवासियों को हवाई सेवा के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।Screenshot 20240925 123118जिले के निवासियों का हवाई सेवा का सपना अभी जल्द पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। कारण यह है कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सरसावा क्षेत्र में निर्मित सिविल एयरपोर्ट का 26 सितंबर को वर्चुअल उद्घाटन होना था परंतु किन्हीं कारणों से यह टल गया है। सिविल एयरपोर्ट पर तैनात भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारियों ने कुछ भी कहने से इंकार किया है। उनका कहना है कि उनका कार्य एयरपोर्ट का निर्माण कराना है जिसे उन्होंने लगभग पूरा कर लिया है। उद्घाटन उनके कार्य क्षेत्र से बाहर का विषय है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!