A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

आज से परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों में बदलेगा समय

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

आज से परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों में बदलेगा समय

 

लखनऊ । परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों में मंगलवार से पठन – पाठन के समय में बदलाव होगा । एक अक्तूबर से परिषदीय विद्यालयों में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक पढ़ाई होगी ।

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार एक अप्रैल से 30 सितंबर तक विद्यालय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक और एक अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक चलेंगे । इसी क्रम में यह बदलाव हो रहा है । मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए परिषदीय विद्यालयों में विशेष अभियान चलाया जाएगा । स्कूल परिसर की सफाई तथा जलभराव न हो , इसके लिए भी अभियान चलाया जा रहा है । स्कूलों में फागिंग व दवा छिड़काव के भी निर्देश दिए गए हैं । माध्यमिक विद्यालय एक सुबह 9.30 बजे से चलेंगे : अक्तूबर से माध्यमिक विद्यालयों का भी समय बदलेगा । माध्यमिक विद्यालय सुबह 9.30 से दोपहर 3.30 बजे तक चलेंगे । वर्तमान में यह 7.30 से 1.30 बजे तक चल रहे हैं । सुबह 15 मिनट प्रार्थना सभा होगी । इसके बाद 9.45 से 40-40 मिनट के चार पीरियड पढ़ाई होगी ।

Back to top button
error: Content is protected !!