
। 


। सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। उक्त विचार सागर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म जयंती समारोह एवं स्वच्छता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महाकवि पद्माकर सभागार में अपने वक्तव्य में व्यक्त किये।।इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, शैलेश केशरवानी, कलेक्टर संदीप जी. आर.जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक के व्ही, नगर निगम उपायुक्त बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन, डॉ. महेंद्र प्रताप तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी, स्वच्छता मित्र सहित स्कूली छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि पूजा पद्धति में हमें स्वच्छता को शामिल करना होगा जिससे कि हमारा सागर शहर भी स्वच्छता में नंबर वन बन सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता ने हमें स्वच्छता का संदेश दिया। भगवान भी वहीं निवास करते हैं जहां स्वच्छता होती है और स्वच्छता से ही समृद्धि आती है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को 2 अक्टूबर तक सीमित नहीं करना चाहिए। स्वच्छता दिवस 2 अक्टूबर को नरेन्द्र मोदी के द्वारा मिशन मोड में लागू कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जीवन में कठिन एवं असंभव कुछ भी नहीं होता है। संकल्प एवं करने की इच्छा हो तो सभी कार्य संभव हो जाते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी का संकल्प और इच्छा शक्ति ही है कि जो यह स्वच्छता अभियान आज जन-जन तक पहुंच कर जन अभियान बन चुका है इसके परिणाम भी सकारात्मक रूप से प्राप्त हो रहे हैं स्वच्छता अभियान के सकारात्मक परिणाम का एक उदाहरण हमारा शहर इंदौर भी है जो पिछले 7 सालों से स्वच्छता में अपना प्रथम स्थान बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि इंदौर से हम सभी को सीख लेना चाहिए और सागर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए संकल्प लेकर स्वच्छता में अपना सहयोग करना चाहिए। महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रयासों का असर है कि पूरा देश स्वच्छता को समझ रहा है और सकारात्मक प्रयास में शामिल है। सागर नगर निगम भी सागर को स्वच्छ शहर बनाने में तत्परता से लगा हुआ है। इसमें मुख्य भूमिका सफाईकर्मियों की है जो दिन- रात, सर्दी, गर्मी, बारिश में बिना रुके, बिना थके साफ- सफाई में लगे रहते हैं। कलेक्टर ने कहा कि रोड स्विपिंग कर रहे सफाई कर्मचारियों का चार्ट बनाये और इस स्मार्ट सिटी के आईसीसीसी में रखें। वार्ड के घरों का व्हाट्सएप ग्रुप बनायें। रात में 10 बजे नाईट कचरागाडी आये ताकि लोग सड़क पर कचरा न डाल कर रात में दुकानदार गाड़ी में कचरा दें। झाड़ू लगाने वाले ट्रैफिक स्टॉप आदि सब हटाकर प्रॉपर साफ करें। 10 साल से एक ही जगह कार्य कर रहे सफाईकर्मी एक्सचेंज करें। उन्होंने सफाईकर्मी से चर्चा कर कार्य प्रारम्भ करने और बंद करने और झाड़ू आदि सफाई सामग्री समय समय पर नगर निगम द्वारा प्रदान की जाने की जानकारी ली और अच्छे से सफाई करने के निर्देश दिये। ब्लैक स्पॉट और अनावश्यक सामग्री को हटायें। क्षतिग्रस्त पेवर ब्लॉक सुधरवाएं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेशानुसार 2 अक्टूबर को स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा के समापन अवसर पर 2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में विज्ञान भवन नई दिल्ली एवं भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर भोपाल में स्वच्छता दिवस कार्यक्रम का आयोजन का सीधा प्रसारण महाकवि पद्माकर सभागार में आयोजित किया गया।











