A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को टीशर्ट वितरित

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का समापन,उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को किया टीशर्ट वितरण।

 

(राजगढ़ अलवर):-अलवर जिले के नारायणपुर में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत विभाग की ओर से श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति सचिव सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का समापन समारोह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बास बैरिसाल में किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में लाल बहादुर शास्त्री व महात्मा गांधी की तस्वीर पर

माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता के अन्तर्गत महात्मा गांधी एवं शास्त्री जयंती पर प्रकाश डाला गया। इसके उपरांत राजकीय पशु चिकित्सालय के सामने युवाओं द्वारा मुख्य मार्केट की साफ-सफाई की गई। निदेशक मोनू शर्मा ने बताया कि माय भारत के निर्देशन में श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति टीम द्वारा 17 सितंबर से स्वच्छता शिविर

का प्रारंभ कर 02 अक्टूबर को विधिवत रूप से समापन किया गया। इस पखवाड़े के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को टीशर्ट वितरण कर सम्मानित किया गया। इसके बाद केले वितरण किए गए। इस मौके पर निदेशक मोनू शर्मा,सुनील खेडा, सचिव सुनील

कुमार शर्मा,मुरारी लाल मीणा,फूलचंद सैनी, प्रधानाध्यापक राजकुमार मीणा, रिंकूराज बरनाला,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पिंकी मीणा,अध्यापिका मीरा देवी,प्रमिला कुमारी,वंदना कुमारी,सन्तोष शर्मा,भीमर्या शर्मा, महेश जांगिड़,प्रताप प्रजापत,लहरी सैनी,तनुज शर्मा, नागराज शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थेIMG 20241003 WA0130 IMG 20241003 WA0131 IMG 20241003 WA0128

Back to top button
error: Content is protected !!