![](https://vandebharatlivetvnews.com/wp-content/uploads/2025/01/Blue-Red-Modern-Breaking-News-YouTube-Intro.gif३३.gif)
नागपुर वासियों के लिए अच्छी खबर आ रही है। राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 07 कामठी रोड पर बने डबलडेकर फ्लाईओवर के उद्घाटन की तारीख आ गई। अक्टूबर महिने की 05 तारीख शनिवार को आम जनता के लिए यह फ्लाईओवर खोल दिया जायेगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की अध्यक्षता मे कार्यक्रम आयोजित कर इस फ्लाईओवर का उद्घाटन किया जायेगा। ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है। इस फ्लाईओवर के पहले स्तर मे एक राजमार्ग है, दूसरे स्तर पर नागपुर महा मेट्रो चलती है। जमीनी स्तर पर एक राजमार्ग है। इसकी लंबाई लगभग 5•67 किमी• है। इस फ्लाईओवर पर पांच मेट्रो स्टेशन-: ऑटोमोटिव चौक, नारीरोड चौक, इंदोरा चौक, कड़वी चौक गड्डीगोदाम चौक, का निर्माण किया गया है। यह देश की पहली ऐसी संरचना है जहां पर चार स्तरीय परिवहन व्यवस्था की गई है। इस डबलडेकर फ्लाईओवर के बन जाने से नागपुर के कामठी रोड पर यातायात जाम से राहत है। कामठी से आने जाने के लिए इस फ्लाईओवर का उपयोग कर सकते है।