?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

एयरपोर्ट निर्माण के लिए आएंगे कंसल्टेंट,2300 मीटर लंबा बनेगा रन-वे

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। एयरपोर्ट निर्माण के लिए कंसल्टेंट की टीम इस महिने आएगी। दाना हवाई पट्टी पहुंचकर उसे एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने के लिए जरूरी जमीन सुविधाओं की रिपोर्ट तैयार करेगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर उनकी प्रमुख सचिव संजय शुक्ला ने कंसलटेंट टीम को सागर आकर यह काम जल्द शुरू करने के लिए कहा है। इसके बाद कंसलटेंट टीम ने सागर में संपर्क करें यहां आने की सूचना दी है। जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट के लिए रन-वे 2300 मीटर लंबा बनाया जा सकता है। एयरपोर्ट बनाने के लिए लगभग 250 एकड़ जमीन की जरूरत पड़ सकती है। कंसल्टेंट की फाइनल रिपोर्ट के आधार पर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। सागर में एयरपोर्ट की मांग लंबे समय से चली आ रही है इसको लेकर पहली बार मुख्यमंत्री ने 27 सितंबर को सागर में ही घोषणा कर दी थी अब इस दिशा में जमीन का काम देखना शुरू हो सकता है। दान में हवाई पट्टी पहले से ही है मुख्यमंत्री ने जून माह में सागर के कार्यक्रम में कहा था कि सागर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में पीएमश्री पर्यटन योजना सेवा शुरू की जाएगी। प्रदेश के अन्य जिलों में यह शुरू हो गई है। लेकिन सागर में इसकी शुरुआत नहीं हो सकी इसको लेकर सागर के जनप्रतिनिधियों ने उनसे बात की थी। जिस पर मुख्यमंत्री ने उनसे कहा था कि सागर हमारी प्राथमिकता है यह सेवा जल्दी शुरू की जाएगी हालांकि उन्होंने तारीख नहीं बताई थी परंतु जिस हिसाब से एयरपोर्ट को लेकर मुख्यमंत्री ने सक्रियता दिखाइए उससे संदेश है कि पीएमश्री हवाई सेवा किसी भी दिन यहां से शुरू की जा सकती है। सागर में हुई रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव में ओला एविएशन कंपनी ने सागर सहित चार शहरों में एयरपोर्ट विकसित करने के प्रस्ताव रखते हुए 1800 करोड रुपए के निवेश की बात कही थी। यानी 450 करोड रुपए की राशि सागर में ही खर्च होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा था कि इनमें सबसे पहला एयरपोर्ट सागर में बनेगा। सागर में एयरपोर्ट बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री घोषणा और आप कंसलटेंट के सागर दौरें ।से यह साफ हो सकेगा कि एयरपोर्ट बनकर तैयार होने में कितना समय लगेगा और कितनी जमीन लगेगी और इसका क्या स्वरूप होगा।1000039272

Back to top button
error: Content is protected !!