A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

Baba Siddiqui Murder: बुलेटप्रूफ कार को भेद गई गोली, जानें इस पिस्टल की खासियत, जिससे बाबा सिद्दीकी को गोली मारी गई

सेना और पुलिस की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनी 9.9 एमएम पिस्टल बदमाशों की भी पहली पसंद है.

9 9 mm
9.9mm

महाराष्ट्र में एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी हत्या के बाद 9.9 एमएम पिस्टल इस समय खूब चर्चा में है. यह वही पिस्टल है जिसकी गोली ना केवल बुलेटप्रूफ कार को भेद गई, बल्कि पल भर में ही दिग्गज एनसीपी नेता को मौत की नींद सुला दिया. आम तौर पर यह पिस्टल पैरा मिलिट्री फोर्स और पुलिस के इस्तेमाल में आती है, लेकिन गैंगस्टरों के लिए भी यह पिस्टल पहली पसंद है. 90 के दशक में उत्तर भारत के सबसे खूंखार गैंगस्टर श्रीप्रकाश शुक्ला को तो AK-47 से भी ज्यादा भरोसा इस पिस्टल पर था. गैंगस्टर श्रीप्रकाश शुक्ला हमेशा दो 9.9 एमएम पिस्टल अपने साथ लेकर चलता था

इस प्रसंग में हम इसी पिस्टल की विशेषताओं की बात करेंगे. भारत में इस पिस्टल का पहली बार इस्तेमाल 1981 में हुआ था. पश्चिम बंगाल के ईशापुर आर्डिनेंस फैक्ट्री में इस पिस्टल को पहली बार जॉन इंग्लिस एंड कंपनी के सहयोग से बनाया गया था. दंगों एवं मुठभेड़ की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस पिस्टल को डिजाइन किया गया है. इस पिस्टल से जितना सटीक निशाना 3 गज की दूरी पर मौजूद टारगेट पर लगाया जा सकता है, उतना ही सटीक निशाना 50 गज की दूरी के टारगेट के लिए होता है.

एक बार में 13 राउंड फायर

सटीक निशाने की बड़ी वजह यह है कि यह पिस्टल फायर करते समय झटके कम देती है. इसकी वजह से इसके हिलने के चांस बहुत कम होते हैं. यदि कोई चाहे तो अपने दोनों हाथों में दो पिस्टल लेकर एक साथ फायर कर सकता है. इस पिस्टल की एक और बड़ी खासियत इसकी फायरिंग स्पीड की है. इस पिस्टल की मैगजीन में कुल 13 राउंड होते हैं. इस पिस्टल का इस्तेमाल करने वाला चाहे तो एक बार में ही यह सभी 13 राउंड फायर कर सकता है और चाहे तो एक एक के भी मैगजीन को खाली कर सकता है.

सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल है 9.9 एमएम

इसके साथ ही इस पिस्टल में सिक्योरिटी फीचर भी कमाल के हैं. दावा किया जाता है कि ट्रिगर लॉक हो तो पिस्टल लोड होने के बाद भी जमीन पर गिर जाए तो गोली नहीं चल सकती. जहां तक इस पिस्टल से मार की बात है तो एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी केस से ही अंदाजा लगाया जा सकता था. इस पिस्टल से चलाई गई गोली बाबा सिद्दीकी की बुलेट पूफ कार की ना केवल बॉडी में घुस गई, बल्कि विंड स्क्रीन को भी भेद दिया. जानकारों के मुताबिक यह पिस्टल सेमी ऑटोमेटिक और सेल्फ लोडिंग है.

Show More

Vishal Leel

Sr Media person & Digital Creator
Back to top button
error: Content is protected !!