
पुरानी बाजार गडहनी मे नाट्य प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
गडहनी। श्री श्री दुर्गा पूजा समिति नवयुवक संघ शिव मन्दिर पुरानी बाजार नगर पंचायत गडहनी के द्वारा शारदीय नवरात्र पर आयोजित पांच दिवसीय नाट्य प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन सोमवार को देवी प्रतिमा विसर्जन से पूर्व उपमुख्य पार्षद सुनय कुमार परमार उर्फ बबलु सिंह की अध्यक्षता मे किया गया।मंच संचालन अशीम कुमार राय उर्फ टुनटुन बाबा के द्वारा किया गया।समारोह का उद्घाटन उपमुख्य पार्षद सह पूजा कमिटी के मुख्य संरक्षक सुनय कुमार परमार उर्फ बबलु सिंह, वार्ड पार्षद चंदन कुमार सोनी, टुनटुन बाबा, प्रियांशु माॅल के प्रोपराइटर संतोष कुमार, अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह, मुन्ना बारी, बुधन व्यास सहित अन्य कई गणमान्य लोंगो के द्वारा फीता काटकर किया गया।कार्यक्रम को आगे बढाते हुए निर्णायक मंडल के द्वारा बारी बारी से सभी पांच टीमो के कलाकारो को बेहतर प्रदर्शन करने को लेकर शील्ड मेडल प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।सांस्कृतिक पदाधिकारी अशीम कुमार राय एवं मुन्ना बारी ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ कलाकार मे नायक का किराएदार निभाने वाले मान सिंह शिव कुमार सुमन, नायिका राधा का किराएदार के लिए गौतम ठाकुर, खलनायक कडौरीमल के लिए मनीष कुमार, खलनायिका कान्ता का रोल के लिए पंकज कुमार (शोले) गडहनी, हास्य कलाकार चोखा चटनी के लिए चौंरी डाॅ धर्मेन्द्र, बीरा, बाल कलाकार के लिए रोहित कुमार बरूंही, उद्घोषक के लिए आरजु, निर्देशक के लिए अनन्त भारती प्रधानाध्यापक चौंरी, प्रतियोगिता श्रृंखला मे सर्व प्रथम मान सिंह शिव कुमार सुमन, सहित बरूंही टीम मे प्रथम राहुल – गुडु कुमार, द्वितीय राधा – रजनीकांत तृतीय रामु – राज कुमार पासवान, गडहनी टीम मे चिरकुट- छोटु, सुनैना – बादल, कान्ता – पंकज सोनी शोले, पवांर टीम मे लक्ष्मी- आकाश कुमार सिंह, प्रेम – अमित कुमार, लाजवन्ती- अमन कुमार, खडाँव टीम मे राधा – गौतम ठाकुर, बीरजु- राकेश कुमार, रावण – मीकी मेहता और चौंरी टीम मे मान सिंह- शिव कुमार सुमन, गंगीया- सनहुल अंसारी, चोखा चटनी – डाॅ धर्मेन्द्र, बीरा संयुक्त को मेडल देकर सम्मानित किया गया।वहीं पांच दिवसीय नाट्य प्रतियोगिता के प्रथम विजेता बेटी होली पराई इंदिरा गाँधी नाट्य क्लब चौंरी द्वितीय विजेता अभागिन उर्फ जिनिगीया बैरी भइल हमार प्रगतिशील नवयुवक नाट्य क्लब बडकी खडाँव और तृतीय विजेता नइहर के चुनरी जूनियर नाट्य क्लब पवांर को शील्ड मेडल प्रशस्तिपत्र और नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया।इस पुरे आयोजन मे पूजा कमिटी के समस्त सदस्यों व पदाधिकारियों का योगदान सराहनीय रहा।पुरस्कार वितरण करने वालों मे उपमुख्य पार्षद सह मुख्य संरक्षक सुनय कुमार परमार उर्फ बबलु सिंह, राहुल कुमार, दीपक केसरी, भीम कुमार सोनी, सुमन कुमार चौरसिया, समर गुप्ता, राजू कुमार, मृत्युंजय सिंह उर्फ रामभरोसा, पंकज कुमार, सोलू कुमार, धनजी शर्मा उर्फ भुअर, दीपक सोनी, रितेश गुप्ता, मनीष कुमार, शंभू कुमार, सोनू कुमार, हर्ष कुमार, करिमन कुमार, राम विष्णु राम उर्फ वीरेन्द्र राम, मुन्ना बारी, अशिम कुमार राय उर्फ टुनटुन बाबा, सुनील कुमार केसरी, बुधन, पीर मोहम्मद एवं राजेश सोनी अक्षयवट ओझा सहित अन्य कई शामिल थे।

