
राजस्थान में त्योहार के उपलक्ष में माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के द्वारा जहा राज्य में चलाए जा रहे अभियान “शुद्ध आहार मिलावट पर वार” श्री गंगानगर में सफल सिद्ध हो रहा है। श्री गंगानगर सीएमएचओ द्वारा नाम मात्र की कारवाही करके खाना पूर्ति की जा रही है। हजारों की संख्या में छोटे बड़े होटल संचालित हो रहे है,जो शरेआम खुले में मिठाइयों को तैयार कर रहे है कोई साफ सफाई का ध्यान नहीं रखा जा रहा ,खुले में मिठाइयों को रखकर तैयार किया जा रहा है जबकि प्रशाशन द्वारा कोई कारवाही नहीं की जा रही। ना ही कोई सैंपल लिया जा रहा है जबकि राज्य सरकार द्वारा जारी शिकायत के लिए जारी वॉट्सएप नम्बर पर भी कोई कारवाही नहीं हो रही।जिन होटल या फैक्ट्री पर कारवाही की गई है वो भी किसी दबाव में ही की गई है।गंगानगर में पूर्व विधायक के भानजे की बर्फी की फैक्ट्री की कंप्लेन करने के बाद भी अभी तक प्रशाशन गहरी नींद में सो रहा है। सीएमएचओ उनको लग रहा है के टाइम से रहे है जो अनियमितता है उनको सुधार ले बाद में दिखावा कर देंगे ।एक अन्य फैक्ट्री जहां हमारे मीडिया कर्मी ने बात चित की तो हैरानीजनक बात सामने आई कि उनका कोई रजिस्ट्रेशन भी नहीं करवाया और बड़े लेवल पर मिठाइयों की सप्लाई हो रही है,बात चित करने पर होटल मालिक ने बताया कि सीएमएचओ साहब के ड्राइवर उनके पास अकसर आते जाते रहते है,मतलब साफ हो रहा है इतनी अनियमता होने पर और ड्राइवर को जानकारी होने पर भी कारवाही न होना मतलब साफ दिखाई दे रहा है कुश न कुश भ्रष्टाचार की बदबू आ रही है।
- हिंदुमलकोट रोड के गंगानगर से स्टार्टिंग प्वाइंट्स मल्टीपरपस स्कूल के पास बने होटलों से हिंदुमलकोट तक आज तक कोई कारवाही नहीं ,अनियमता सबसे अधिक।हिंदुमलकोट रोड पर बने होटलों पर आज तक कोई कारवाही नहीं की गई स्वास्थ्य विभाग द्वारा न ही कोई सैंपल लिया गया।सवाल ये खड़ा होता है कि ये एरिया राजस्थान सरकार से बाहर है या फिर यहां के निवासी अशुद्ध भोजन खाना पसंद करते है।कुश न कुश सोचने योग्य बात है।हिंदुमलकोट उप तहसील और बॉर्डर पर्यटन स्थल में से एक ही लेकिन यह पर बने होटलों का आज तक कोई निरीक्षण नहीं किया गया ।यह पर बनने वाली मिठाई और होटल शुद्ध आहार के मापदंड से कोसों दूर है सफाई का कोई ध्यान नहीं रखा जाता घूमने आने वाले पर्यटकों को अशुद्ध खा कर ही गुजरा करना पड़ता है। आज तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैंपल की कोई कारवाही नहीं की गई।श्री गंगानगर के स्टार्टिंग प्वाइंट्स मल्टीपरपस स्कूल के पास बने ढाबों और होटलों पर बनने वाली मिठाई का देखने से ही पता चल रहा है कि साफ सफाई का कोई महत्व नहीं है।
- वंदे भारत लाइव टीवी की टीम द्वारा किए गए ऑपरेशन की रिपोर्ट तैयार करके माननीय मुख्यमंत्री को भेजी जाए गई और शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान में अपनी भागीदारी दिखा कर ही रहे गा ।आप जुड़े रहे हमारे साथ











