A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

महिला थाना पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण स्थानों और बाजारों में पैदल गश्त, त्योहारों के मद्देनज़र सुरक्षा कड़ी

सहारनपुर: आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सहारनपुर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

महिला थाना पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण स्थानों और बाजारों में पैदल गश्त, त्योहारों के मद्देनज़र सुरक्षा कड़ी

सहारनपुर: आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सहारनपुर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में महिला थाना प्रभारी बबीता तोमर और सब इंस्पेक्टर शिवानी चौधरी ने आज शाम पुलिस टीम के साथ शहर के प्रमुख बाजारों और महत्वपूर्ण स्थानों पर पैदल गश्त की।

इस अभियान का उद्देश्य त्योहारों के दौरान शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पुलिस प्रशासन का कहना है कि त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से और भी कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि शहर में शांति का माहौल बना रहे।

रिपोर्ट एलिक सिंह
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़
8217554083

Back to top button
error: Content is protected !!