A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

धराड़ के ग्रामीणजन बिजली वितरण केंद्र से परेशान

बिजली वितरण केंद्र की मनमर्जी से धराड़ के ग्रामीण जन परेशान

धराड़ में इन दिनों अत्यधिक अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हो रहे हैं दीन हो चाहे रात धराड़ विद्युत वितरण केंद के इस रवैये से आम से लेकर व्यापारी लोग भी परेशान हैं । एक तरफ लोग दीपावली की तैयारी में लगे हैं और दूसरी तरफ बिजली विभाग की मनमर्जी चल रही है, धराड़ वितरण केंद्र आये दिन अपनी मन मर्जी से बिजली कटौती करता रहता है लोगो को जिसकी कोई सूचना नही मिलती है जिस कारण से बिजली उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करता पड़ रहा है । ग्रामीण बताते हैं कि रात में खाना खाते समय बिजली अचानक से बंद कर देते हैं जिससे खाना भी नही खा सकते और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है ऐसे में बच्चो को मलेरिया आदि बुखार होने का भय बना रहता है । इस सम्बंध में अधिकारी को कॉल किया लेकिन उनका मोबाईल व्यस्त मीला ।Screenshot 2024 1025 152301

Back to top button
error: Content is protected !!