A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

चिटाहीधाम में 2100 दीयों से जगमगाया श्री श्री राम राज मंदिर

*चिटाहीधाम में 2100 दीयों से जगमगाया श्री श्री राम राज मंदिर*

धनबाद
बरोरा, श्री श्री राम राज मंदिर चिटाहीधाम में 2100 दीयों से दीपावली में प्रकाश किया गया, इससे समूचे मंदिर परिसर अद्भुत आभा से आलोकित हो गया.इस विशेष आयोजन में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और दीप प्रज्ज्वलित कर प्रभु श्रीराम से अपने परिवार व समाज की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजन का उद्देश्य धर्म, आस्था और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाना था। दीपमालिका के अद्भुत दृश्य ने अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक बनते हुए सभी को एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया। भक्तिभाव से भरे इस आयोजन ने स्थानीय समुदाय को जोड़ने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य किया सफल बनाने में मुख्य रूप से आशीष पांडे, रवि पांडे, विकास पांडे ,मंतोष मिश्रा, खुशवंत देवा, चंदन महतो राहुल, विकास, दीपक , आदि का सराहनीय योगदान रहा

Back to top button
error: Content is protected !!