A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

इस चुनाव बहरूपियों के झांसे में नहीं आना है: सूरज महतो

बाघमारा विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी

बाघमारा विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का जनसंपर्क

बाघमारा विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सूरज महतो का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। बुधवार 30 अक्तूबर को फुलारीटांड अंतर्गत मोहली पट्टी में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा में काफी संख्‍या में ग्राम की महिलाएं व युवा वर्ग के लोग शामिल थे।

संबोधित करते हुए सपा प्रत्याशी सूरज महतो ने कहा कि क्षेत्र में सभी प्रकार की समस्या विजरामान है। इसके लिए कोई और नहीं बल्क‍ि पूर्व के जनप्रतिनिधि जिम्मेवार हैं। श्री महतो ने कहा कि जनता के आंखों में धूल झोंक एक खुद सांसद बन गया और वे अब विधायक की कुर्सी पर भाई को बैठाने की जुगत में है। लेकिन बाघमारा की जनता उनकी चालाकियों को अच्छी तरह से समझ चुकी है। इस बार उनके झांसे में नहीं आने वाली है। श्री महतो ने कहा कि वे विधायक बनते हैं तो बाघमारा की कायाकल्प किया जाएगा। उन्होंने जनता से हांथ जोड़कर एक बार मौका देने की अपील की।

Back to top button
error: Content is protected !!