?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिद्धार्थनगर में मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम का आयोजन

महिला सशक्तीकरण, एंटी रोमियो, साइबर क्राइम को लेकर किया गया जागरूक

सिद्धार्थनगर में मिशन शक्ति दीदी अभियान अंतर्गत पथरा व भवानीगंज थाना क्षेत्र के में पुलिस टीम द्वारा शिक्षा एवं सुरक्षा विषय पर छात्राओं को जागरूक किया गया। शिक्षा के महत्व बताने के साथ महिला सुरक्षा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। हेल्पलाइन के बारे में भी सभी को बताया गया। साइबर अपराध, महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो, शक्ति दीदी व साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान छात्रों में मिशन शक्ति के अंतर्गत जागरूकता से संबंधित पंप लेट वितरित किए गए।IMG 20241102 224404

विपरीत परिस्थिति में भी न डरें

पुलिस ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान जागरूकता के लिए चलाया जाता है। जिससे छात्राएं, महिलाएं अपने अधिकार को समझें, कानून के बारे में जानकारी रखें। जिससे महिला उत्पीड़न एवं अपराध से जुड़ी अन्य घटनाएं रोकी जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी विषम परिस्थिति में धैर्य न खोएं। कोई भी घटना होती है तो परिवार के बीच साझा करें। जरूरत पड़ने पर पुलिस की भी मदद लें।

गुड टच और बैड टच के बारे में रखें जानकारी

सभी छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी दी। कहा कि सभी को इस विषय के बारे में जागरूक रहना चाहिए। सुरक्षा बिंदुओं पर सभी को जागरूक रहने की आवश्यकता है। जागरूक रहेंगी और अपने अधिकार व

कानून के बारे में जानकारी रखेगी, तो अपराध में भी कमी आएगी। स्कूल आते या जाते समय रास्ते में कहीं किसी प्रकार की कोई घटना होती है, तो इसके बारे में अपने घर पर अवश्य बताएं।

हेल्पलाइन के बारे में सभी रखें जानकारी

कहा कि सभी साइबर क्राइम के बारे में जानकारी रखें। क्योंकि इन दिनों इस तरह की घटनाएं बहुत हो रही हैं। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 108, 1076, 181, 14567, 1930 व 1098 के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

Back to top button
error: Content is protected !!