
पला रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत , पुलिस ने शव कराया पोस्टमार्टम
अलीगढ़ के थाना सासनी गेट क्षेत्र के पला रेलवे ट्रैक पर सोमवार रात एक युवक की ट्रेन की चपेट आकर मौत हो गई । मृतक की पहचान बाबरी मंडी निवासी 22 वर्षीय चिंटू के रूप में हुई है , अपनी मजदूरी से परिवार का पालन – पोषण करता था । रात करीब 10:00 बजे चिंटू घर पर खाना खाने के बाद टहलने निकला था , लेकिन लौटते समय वह पला रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गया । इस हादसे की जानकारी परिजनों को पुलिस के माध्यम से मिली । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया । पुलिस मामले की जांच कर रही है और अग्रिम कार्रवाई जुटी हुई है । इस घटना से मृतक के परिवार में शोक की लहर है , और स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा उपायों को लेकर चिंता व्यक्त की है ।








