A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

पार्षद क्रिकेट कप में किया गया विजयी टीम को पुरस्कार वितरित

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। राहतगढ़ में आयोजित पार्षद क्रिकेट कप के फाइनल मुकाबले में पहुंचे खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने खिलाड़ियों का खूब उत्साहवर्धन किया तथा विजेता उपविजेता तथा टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में युवाओं के लिए स्टेडियम, जिम जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो चुकी हैं। हमारे युवाओं के लिए हर सुविधा उपलब्ध है इसलिए सभी युवा अपने शरीर पर अपने खेल पर ध्यान दें उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट में सभी खिलाड़ी विजेता है क्योंकि खिलाड़ी कभी हारता नहीं है या तो जीतता है या तो सीखता है इसलिए जो कमियां रही उन्हें पूरा करो और अगली बार फिर पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरी। राहतगढ़ में पार्षद राहुल पप्पू तिवारी द्वारा पार्षद क्रिकेट कप का 4 नवंबर से आयोजन किया गया था जिसमें 16 टीमों ने भाग लिया चार-चार मैच खेले गए रविवार को इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें सानू 11 टीम विजेता रही तथा उपविजेता टीम अली 11 रही क्रिकेट टूर्नामेंट पुरस्कार वितरण के अवसर पर टूर्नामेंट के संरक्षक अंत्योदय समिति के अध्यक्ष पप्पू तिवारी, आयोजक पार्षद राहुल तिवारी , विनोद ओसवाल , अमित राय, जहीर कुरैशी, कमल किशोर अग्रवाल, मनोज नामदेव, संजय जैन, पप्पू ठाकुर ,प्रवीण गोस्वामी सहित क्षेत्रवासी उपस्थिति रहे।Screenshot 20241117 201753 Facebook

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!