*इंडिया न्यूज़ दर्पण* संवादाता:प्रलयप्रसून सिंह *’बूढ़ी शिवसेना’, वे 5 मजबूरियां जिनके चलते एकनाथ शिंदे को बनना पड़ा डिप्टी सीएम* महाराष्ट्र में हाल ही में हुए राजनीतिक घटनाक्रम के बाद एकनाथ शिंदे ने फिर से डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. शिवसेना (शिंदे गुट) और बीजेपी के इस गठजोड़ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सत्ता की राजनीति में मजबूरियों का खेल अहम होता है. शिंदे गुट के सामने ऐसी कई मजबूरियां थीं, जिनके चलते उन्हें डिप्टी सीएम पद को स्वीकार करना पड़ा. आइए जानते हैं वो पांच प्रमुख संभावित कारण, जिनकी वजह से एकनाथ शिंदे को यह फैसला लेना पड़ा. राजनीतिक पंडितों की मानें तो एकनाथ शिंदे के सामने बीजेपी की शर्तें मानने के अलावा कोई चारा नहीं था. महाराष्ट्र में बीजेपी के पास सबसे ज्यादा विधायक हैं और शिंदे गुट की ताकत इतनी नहीं थी कि वे खुद सत्ता में रह पाते. ऐसे में बीजेपी से अलग होने का मतलब था राजनीतिक हाशिये पर आना, जो शिंदे नहीं चाहते थे. *गठबंधन की मजबूरी: न घर के रहते, न घाट के रहते* जानकारों का ये भी मानना है कि शिंदे के पास बीजेपी का साथ छोड़कर किसी अन्य दल के साथ जाने का विकल्प भी नहीं था. अगर वे गठबंधन तोड़ते तो बीजेपी अकेले ही बहुमत जुटा लेती. ऐसे में शिंदे के पास यह समझौता करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा कि वे बीजेपी के साथ बने रहें और डिप्टी सीएम पद स्वीकार करें. *महाराष्ट्र की आर्थिक ताकत का आकर्षण* एक वजह ये भी रही होगी कि महाराष्ट्र भारत की कुल जीडीपी में लगभग 14 प्रतिशत का योगदान देता है और इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग में इसकी हिस्सेदारी 13.8 प्रतिशत है. ऐसे में हर राजनीतिक दल महाराष्ट्र की सत्ता में रहकर ज्यादा से ज्यादा मंत्रालय अपने पास रखना चाहता है. शिंदे भी इस सत्ता के हिस्से को खोना नहीं चाहते थे. *सत्ता के बिना संगठन चलाना मुश्किल* महाराष्ट्र की राजनीति पर नजर रखने वाले सियासी जानकार मानते हैं कि आने वाले चुनावों में शिंदे गुट को बहुमत से जीतने के लिए सत्ता में बने रहना जरूरी है. शिवसेना की दोनों शाखाएं शिंदे और उद्धव गुट अब कमजोर हो चुकी हैं. शिवसैनिकों की औसत उम्र पचास-साठ साल के ऊपर है. संगठन को जीवित रखने के लिए सत्ता का सहारा लेना शिंदे की सबसे बड़ी मजबूरी बन चुका है. *सत्ता से अलग रहने का स्वभाव नहीं* कुछ जानकार ये भी कह रहे हैं कि शिंदे गुट का गठन सत्ता की लालसा में हुआ था, न कि हिंदुत्व या विचारधारा के कारण. सत्ता में बने रहना ही उनकी प्राथमिकता है और इसीलिए बीजेपी के साथ रहते हुए डिप्टी सीएम पद पर बने रहना उनके लिए अनिवार्य हो गया. सत्ता से अलग रहना उनके लिए विकल्प नहीं है.
स्वदेशी मेला में डेस्कबुल सोलर एनर्जी भी भाग लेगी (
20/02/2026
खारड़ा में सोहन दास पुत्र मांगीलाल जी माधावत के पुत्र की शादी का आशीर्वाद समारोह आयोजित।
20/02/2026
हरिद्वार बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनज़र सख्त निर्देश, रात 10 बजे के बाद डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध:नवनीत सिंह भुल्लर
20/02/2026
श्रीमद् भागवत कथा जीवन कल्याण सुधा रस है श्री जगतगुरु नीम्बाकाचार्य पीठाधीश्वर स्वयंभू राम द्वारा चार्य राधा मोहन शरण देवाचार्य जी महाराज हरिद्वार
20/02/2026
प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के द्वारा होली की भव्य शोभा यात्रा से “प्रहलाद नगरी” के रूप में पुनर्जीवित हुआ हरदोई, जनमानस में गूंज रही नई सांस्कृतिक पहचान
20/02/2026
टी20 विश्व कप 2026, सुपर-8 टीमें तय हो चुकी हैं ।
20/02/2026
एसएसपी हरिद्वार द्वारा शुक्रवार परेड के दौरान जवानों के संग लगाई पुलिस मैदान में दौड़*
20/02/2026
बीजेपी के राज मे मोदी का स्वराज स्वीकार नही: यज्ञ नारायण तिवारी
20/02/2026
हरिद्वार पुलिस द्वारा सट्टे की खाईबाडी करने वालो के विरुद्ध कार्रवाई*
20/02/2026
हरिद्वार पुलिस की वारंटियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी*
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!